1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' के बाद एक और ग्रैंड फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, आमिर खान लेकर आ रहे हैं महाभारत पर फिल्म

'बाहुबली' के बाद एक और ग्रैंड फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, आमिर खान लेकर आ रहे हैं महाभारत पर फिल्म

 Published : Jan 19, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 09:05 pm IST

मिर खान महाभारत पर ग्रैंड फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली जैसी होगी, मगर यह फिल्म 2 नहीं बल्कि 5 भागों में आएगी।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: एक बार फिर से बड़े पर्दे पर बाहुबली जैसी ग्रैंड फिल्म देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस बार बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान लेकर आ रहे हैं आपके लिए महाभारत की कहानी। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार के बाद मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान एक और बड़ा धमाका करने वाले हैं। खबर मिली है कि आमिर खान महाभारत पर ग्रैंड फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली जैसी होगी, मगर यह फिल्म 2 नहीं बल्कि 5 भागों में आएगी। खुद आमिर खान इस फिल्म में श्री कृष्ण का रोल प्ले कर सकते हैं। आमिर खान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि महाभारत पर फिल्म बनाना उनका सपना है, और अब आमिर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है।

लेकिन रुकिए... रुकिए... इस फिल्म के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 5 भागों में बन रही आमिर की महाभारत को बनने में 10 साल लग सकते हैं। आमिर खान इस फिल्म को एकसाथ शूट करना चाहते हैं, इस वजह से बड़े पर्दे पर फिलम देखने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच आमिर खान किसी दूसरे प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाएंगे, हां वो एक दो शॉर्ट फिल्में जरूर कर सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि आमिर खान ने महाभारत के लिए राकेश शर्मा की बायोपिक से भी हाथ पीछे कर लिए हैं।

Aamir khan
Aamir khan

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की  रिलीज के बाद आमिर पूरी तरह से महाभारत की तैयारियों में लग जाएंगे। हमें तो आमिर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आप इस फिलम के लिए कितने एक्साइटेड हैं हमें कॉमेंट बॉक्स  में जरूर बताइए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन