1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने सोशल मीडिया पर कर डाला सैफ अली खान की 'कालाकांडी' का रिव्यू

आमिर खान ने सोशल मीडिया पर कर डाला सैफ अली खान की 'कालाकांडी' का रिव्यू

 Published : Jan 11, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 08:25 pm IST

सैफ अली खान के अभिनय से सजी फिल्म 'कालाकांडी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं फैंस एक बार फिर से सैफ को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब सुपरस्टार आमिर खान...

Aamir Saif- India TV Hindi
Aamir Saif

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के अभिनय से सजी फिल्म 'कालाकांडी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं फैंस एक बार फिर से सैफ को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया पर सैफ की इस फिल्म का रिव्यू कर डाला है। दरअसल इस फिल्म को लेकर आमिर का कहना है कि उन्हें फिल्म में सैफ का अभिनय काफी पसंद आया है। साथ ही उन्होंने कहा फिल्म में सैफ अली खान का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। आमिर ने गुरुवार को फिल्म के पहले प्रीमियर में शिरकत की और उसके बाद ट्विटर पर फिल्म की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "कालाकांडी उन बहुत ही मजेदार फिल्मों में से एक है, जो मैने काफी समय बाद देखी है। 'डेली बेली' की पटकथा पढ़ने के बाद से मैं इतना नहीं हंसा था। मुझे फिल्म के सभी कलाकारों का प्रदर्शन अच्छा लगा। सैफ का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। शानदार डेब्यू अक्षत (निर्देशक)। आप पर गर्व है। इसे देखना न भूलें, यह कल रिलीज हो रही है।"

रोहित खट्टर और अशी दुआ 'कालाकांडी' के सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में सैफ के अलावा कुणाल रॉय कपूर, सोभिता धुलिपला और दीपक डोबरियाल भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन