1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान बॉलीवुड को मानते हैं गलती, कहा- मुझे अमेरिका जाकर अंग्रेजी अभिनेता बनना चाहिए था

सैफ अली खान बॉलीवुड को मानते हैं गलती, कहा- मुझे अमेरिका जाकर अंग्रेजी अभिनेता बनना चाहिए था

 Published : Jan 05, 2018 11:45 am IST,  Updated : Jan 05, 2018 11:47 am IST

बॉलीवुड में इतने साल गुजारने के बाद अभिनेता सैफ अली खान को लगता है कि अगर वो हॉलीवुड में जाते तो एक बेहतर अभिनेता बनते।

saif ali khan- India TV Hindi
saif ali khan Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड में इतने साल गुजारने के बाद अभिनेता सैफ अली खान को लगता है कि अगर वो हॉलीवुड में जाते तो एक बेहतर अभिनेता बनते। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा-  "दुर्भाग्य से मेरे फिल्मों में आने की वजह में से एक कारण..अगर सच कहूं तो मेरी परीक्षाओं और पढ़ाई में कोई रुचि नहीं होना थी और मैं अपने घर से दूर भागना चाहता था और मुझे फिल्मों का नाम सुनकर अच्छा लगता था। लेकिन मुझे उस वक्त नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं।" सैफ को 'ओमकारा', 'परिणीता' और 'लव आजकल' जैसी फिल्मों में निभाए किरदार के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कहा, " इसी वजह से अभिनय की यह इच्छा और समझ मुझ में थोड़ी देर से आई। अगर यह पहले हुआ होता तो शायद मैं अमेरिका में संघर्ष करने की राह चुनता।" सैफ ने कहा, "दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे होने से मुझे अमेरिका की तुलना में यहां लोगों से मिलने के अधिक मौका मिला। लेकिन, उस दौरान अंग्रेजी में सोचता था, अंग्रेजी में बात करता था, जैसे कि वह मेरी प्राथिमक भाषा हो जब तक मैंने किसी ऐसे से बात नहीं की जो मेरे लिए काम कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं अंग्रेजी में एक बेहतर अभिनेता होता, क्योंकि मुझे पता चल जाएगा कि मैं हिंदी में झूठ बोल रहा हूं, जैसे कि मैंने कभी किसी लड़की से नहीं कहा है, कि आपकी आंखें खूबसूरत है, तो मुझे यह नहीं पता चलेगा कि यह कितना सच लगेगा। आमतौर पर मैं ऐसा नहीं कहता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन