1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' मुसीबत में है

सैफ की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' मुसीबत में है

 Published : Dec 24, 2017 08:31 am IST,  Updated : Dec 24, 2017 08:31 am IST

फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

sara ali khan , kedarnath - India TV Hindi
sara ali khan , kedarnath Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि फिल्म रिलीज होने को लेकर निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट चल रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चोपड़ा में आपसी बहस चल रही है।

एक सूत्र ने कहा, "गट्टू (अभिषेक) इस फिल्म को शाहरुख खान अभिनीत और आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन शाहरुख के साथ रिलीज को लेकर चर्चा कर रही प्रेरणा को निर्देशक अभिषेक का यह विचार बेकार लगता है।"

sara ali khan , kedarnath , shah rukh khan
Image Source : PTIsara ali khan , kedarnath , shah rukh khan

सूत्र ने कहा, "इस क्रम में गट्टू इस फिल्म की रिलीज तारीख ट्विटर पर घोषित करने की सोच रहे थे, वहीं प्रेरणा अभिनेता शाहरुख को मनाने में लगी हुई थीं, ताकि 'केदारनाथ' आनंद की फिल्म के साथ रिलीज न हो।" दोनों के बीच इस फिल्म की रिलीज को लेकर गर्मा-गर्मी का माहौल अब भी बना हुआ है। जहां एक ओर प्रेरणा इस फिल्म को शाहरुख की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देना चाहतीं, वहीं अभिषेक इसी फिराक में हैं।

इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन