1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने बर्थडे वाले दिन आमिर खान ने ज्वाइन किया इंस्टाग्राम, बिना किसी पोस्ट किए हुए इतने फॉलोवर्स

अपने बर्थडे वाले दिन आमिर खान ने ज्वाइन किया इंस्टाग्राम, बिना किसी पोस्ट किए हुए इतने फॉलोवर्स

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 14, 2018 09:19 am IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:19 am IST

आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का पहला पोस्टर आज अपने बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सकते हैं।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने बर्थडे वाले दिन अपने सभी चाहने वालों को एक नायाब तोहफा दिया है। आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट दिया है। रात को जैसे ही 12 बजे,  आमिर खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू कर दिया। _aamirkhan ( Aamir Khan) यूजर नाम से उनका ये अकाउंट है। आमिर खान ने डिस्प्ले पिक्चर में हालिया फोटोशूट की एक तस्वीर लगाई है।

आमिर खान ने अपने बर्थडे से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि वो इस बार अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम ज्वाइन करके अपने फैंस को तोहफा देना चाहते हैं। आमिर की फैन फॉलोइंग कितनी है ये किसी से छिपा नहीं है। तभी तो जैसे ही आमिर खान ने अकाउंट बनाया लोग धड़ाधड़ उन्हें फॉलो करने लगे। अभी तक आमिर ने एक भी पोस्ट नहीं किया है, मगर उनके फॉलोवर्स की संख्या खबर लिखे जाने तक 235 हजार हो चुकी है।

ये है आमिर खान का इंस्टाग्राम अकाउंट, अगर आप भी उनके फैन हैं तो जल्दी से उन्हें फॉलो कर लीजिए।

अगर आमिर खान अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला पोस्टर आज अपने बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करें तो चौंकिएगा मत। आमिर खान को एक बार फिर से उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन