1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: जब आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम रख दिया था शाहरुख!

Birthday Special: जब आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम रख दिया था शाहरुख!

 Published : Mar 14, 2018 08:47 am IST,  Updated : Mar 14, 2018 08:48 am IST

शाहरुख खान ने कहा- मेरा तो कुत्ता भी आमिर नाम नहीं रखना चाहेगा।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान यूं तो अपने शांत स्वभाव और अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन मिस्टर परफेक्टनिस्ट भी कई बार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। कई बार विवादों की वजह से भी उन्हें हेडलाइन्स में जगह मिली।

बात काफी पुरानी है, अभिनेता आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि जब वो घर पर आए तो शाहरुख उनके पैर चाट रहे थे और उन्होंने शाहरुख को बिस्किट खिलाए। आमिर दरअसल अपने कुत्ते के बारे में बात कर रहे थे जिसका नाम उन्होंने शाहरुख रखा था। लेकिन ये सभी को पता है कि आमिर इस तरह शाहरुख खान पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने शाहरुख को चिढ़ाने के लिए ही अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा था।

जब शाहरुख खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था- मेरा तो कुत्ता भी आमिर का नाम रखने से इनकार कर देगा। शाहरुख ने गुस्से में यह भी कहा था कि उनके बच्चे कभी भी आमिर खान के फैन नहीं बनेंगे।

हालांकि ये सारी काफी पुरानी बाते हैं, दोनों फिर से दोस्त बन चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन