1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का चंडीगढ़ शेड्यूल हुआ खत्म, मोना सिंह ने शेयर की फोटोज

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का चंडीगढ़ शेड्यूल हुआ खत्म, मोना सिंह ने शेयर की फोटोज

 Published : Mar 07, 2020 09:13 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 09:15 am IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की चंडीगढ़ में शूटिंग खत्म हो गई है।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान और मोना सिंह

आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में तीन अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भारत में कई शहरों में हो रही है। फिल्म का चंडीगढ़ का शेड्यूल खत्म हो गया है। फिल्म में आमिर के साथ अहम किरदार निभाने वाली मोना सिंह ने शेड्यूल खत्म होने पर फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मोना सिंह ने शूटिंग के बाद पार्टी करते हुए फोटोज शेयर की। मोना ने लिखा- कठिन परिश्रम कर और उससे भी ज्यादा पार्टी करो। चंडीगढ़ का शेड्यूल खत्म अब अमृतसर जा रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा में आमिर के साथ करीना कपूर खान भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आमिर ने करीना का लुक शेयर करते हुए लिखा था- पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर... बस इतना सा सफर है जिंदगी का। हैप्पी वैलेंटाइन डे करीना। काश में इस फिल्म में तुम्हारे साथ रोमांस कर सकता।

लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म को अतुल कुलकर्णी ने लिखा है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन