1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कहां होगी आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग?

जानिए कहां होगी आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग?

 Published : Feb 23, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 05:14 pm IST

इस साल रिलीज हो जा रही आमिर खान की फिल्म ‘‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’’ की शूटिंग अब लगभग खत्म होने के कगार पर है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- India TV Hindi
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Image Source : PTI

मुंबई: इस साल रिलीज हो जा रही आमिर खान की फिल्म ‘‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’’ की शूटिंग अब लगभग खत्म होने के कगार पर है। दरअसल सुपरस्टार का कहना है कि फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग ही अब बची हुई है और इस महीने के आखिर तक राजस्थान में इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली जायेगी।

यशराज फिल्म्स, विजय आचार्य फिल्म के बैनर तले बन रही यह फिल्म पहली बार आमिर खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पर्दे पर साथ लाने वाली है।

फिल्म की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा, ‘‘कुछ दिनों के लिये मैं विदेश जा रहा हूं। वापस आते ही राजस्थान में इसके क्लाइमेक्स दृश्यों की शूटिंग शुरू हो जायेगी। फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत तक पूरी हो जायेगी।’’

पिछले साल फिल्म के सेट से आमिर और बच्चन की तस्वीरें सामने आयी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन