1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के गाने 'पहला नशा' ने मचाई धूम

आमिर खान के गाने 'पहला नशा' ने मचाई धूम

 Published : Feb 16, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 06:08 pm IST

आमिर खान ने अपने पसंदीदा रोमांटिक गीत 'पहला नशा' को साझा कर जनता को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी थी।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

मुंबई: फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का गाना 'पहला नशा' हर साल वेलेंटाइन डे पर धूम मचाता है लेकिन इस साल आमिर खान ने अपने प्रशंसकों को अपने पहले प्यार के बारे में बताया, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सुपरस्टार ने अपने पसंदीदा रोमांटिक गीत 'पहला नशा' को साझा कर जनता को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी थी।

सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इस गीत ने सनसनी मचा दी और हर कोई आमिर का पहला प्यार यानी पहला नशा जानने के लिए उत्सुक हो उठा। ट्विटर यूजर्स ने 'आमिर का पहला नशा' जानने की उत्सुकता बयान की, जिसके बाद देशभर में आमिर का 'पहला नशा' ट्रेंड करने लगा।

जिसके बाद बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने पहले प्यार यानी पहले नशे के बारे में बात की। आमिर ने बताया कि महज 10 साल की उम्र में टेनिस अभ्यास के दौरान वह अपना दिल दे बैठे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन