1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: आमिर खान ने किया खुलासा, बताया कौन थी उनका 'पहला नशा', टेनिस कोर्ट में हुआ था प्यार

VIDEO: आमिर खान ने किया खुलासा, बताया कौन थी उनका 'पहला नशा', टेनिस कोर्ट में हुआ था प्यार

 Published : Feb 15, 2018 10:17 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 10:17 am IST

14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे का जश्न मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अचानक ही अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का गाना 'पहला नशा' शेयर कर सभी को चौंका दिया। ऐसे में सभी फैंस ने उनसे पूछना शुरु...

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan

नई दिल्ली: बुधवार 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे का जश्न मनाया गया। इस खास दिन के लिए फिल्मी सितारों ने भी बताया कि वह कैसे इस प्यारभरे दिन को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने अचानक ही अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का गाना 'पहला नशा' शेयर कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने फैंस को वैलेंटाइन्स डे की बधाई देते हुए लिखा, "दोस्तों, वैलेंटाइन डे पर अपना गीत ‘पहला नशा’ सुन रहा हूं। आज के लिए सबसे सही गाना। यह मेरा सबसे पसंदीदा गीत है। आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइंस डे। सभी को प्यार।" ऐसे में सभी फैंस ने उनसे पूछना शुरु कर दिया कि, रियल लाइफ में उनका पहला नशा' कौन है?

इसके बाद आमिर ने इस सवाल का जवाब अपना एक वीडियो शेयर करके दिया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 10 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था, हालांकि वह एकतरफा था। उन्होंने अपने प्रशंसकों के नाम एक वीडियो संदेश में कहा कि वह प्यार से जुड़ी अपनी शुरूआती कोशिश में नाकाम रहे थे। फैंस ने आमिर के करियर की शुरूआती हिट फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के रोमांटिक गाने ‘पहला नशा’ के संदर्भ में इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस पर आमिर ने कहा, ‘‘विश्वास करे या ना करें, मुझे 10 साल की उम्र में प्यार हुआ था। मैं टेनिस खेल सीखने जाता था और मेरे समूह में 40 से 50 बच्चे थे। वहां मैं एक खूबसूरत लड़की को देखकर हैरान रह गया। वह मेरी ही उम्र की थी। वह मेरा पहला प्यार था। हालांकि मुझे उसे यह बताने की कभी हिम्मत नहीं हुई। लेकिन उस लड़की के कारण मेरा टेनिस काफी अच्छा हो गया था। क्योंकि मैं सबसे पहले आता था आखिर तक रुकता था। लेकिन एक दिन उसका परिवार किसी और शहर में शिफ्ट हो गया और चली गई।’’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन