1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब आमिर खान ने चाइना में भी किया 'दंगल' का प्रमोशन

अब आमिर खान ने चाइना में भी किया 'दंगल' का प्रमोशन

 Published : Apr 20, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 04:02 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ को दर्शकों और समीक्षकों के खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन अब आमिर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन चीन में भी कर रहे हैं।

dangal- India TV Hindi
dangal

बीजिंग: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दंगल को दर्शकों और समीक्षकों के खूब पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन अब आमिर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन चीन में भी कर रहे हैं। चीन के पेशेवर मुक्केबाजों जोउ शिमिंग और अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन मारबरी के साथ आमिर ने बुधवार को चीन में खेल पर आधारित फिल्म 'दंगल' का प्रचार किया। इस फिल्म में आमिर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

PICS: न्यूयॉर्क में मना करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय की तीसरी शादी का जश्न

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "जोउ को इस फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया कि वह फिल्म के संवाददाता सम्मेलन में शामिल होने आ गए। उन्होंने आमिर से चीनी भाषा में एक कविता भी पढ़ाई।" प्रवक्ता ने कहा कि आमिर ने भी जोउ को 'दंगल' के कुछ संवाद हिंदी में बोलने सिखाए।

इस प्रचार समारोह में मारबरी ने अमिर को एक हस्ताक्षरित बास्केटबॉल दी और इसके बदले में आमिर ने उन्हें अपनी हस्ताक्षरित एक 'दंगल' टी-शर्ट दी। आमिर के साथ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी भी 16 अप्रैल को चीन में इस फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने यहां आए। बीजिंग के दौरे के बाद आमिर और उनकी टीम शंघाई, चेंग्दू जाएगी।

इस फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 385 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में पूर्व पहलवान महावीर फोगाट की कहानी दर्शाई गई है। उन्होंने अपनी बेटियों गीता और बबीता को विश्व स्तर की पहलवान बनाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन