1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईद पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने खुद पहनी साड़ी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

ईद पर आमिर खान की बेटी इरा खान ने खुद पहनी साड़ी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

 Published : May 25, 2020 05:40 pm IST,  Updated : May 25, 2020 05:40 pm IST

ईद के मौके पर इरा ने साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि साड़ी उन्होंने खुद पहनी है। इरा लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान- India TV Hindi
आमिर खान की बेटी इरा खान Image Source : IRA KHAN INSTAGRAM

आमिर खान(Aamir Khan) की बेटी इरा खान(Ira Khan) इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। ईद के मौके पर इरा खान ने साड़ी में कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में इरा बेहद प्यारी लग रही हैं। इरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि साड़ी उन्होंने खुद पहनी है। इरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। तस्वीर के कैप्शन में इरा ने लिखा है- ईद मुबारक।

हाल ही में इरा ने अपने छोटे भाई आजाद के साथ प्यारी सी फोटो शेयर की है। दोनों ने इंस्टाग्राम के फिल्टर से सेल्फी ली है। फोटो में ईरा टोपी पहने और रेड लिपिस्टक में नजर आ रही हैं। इरा खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्वारेंटाइन बडी। फोटो में 8 साल के आजाद मुंह पर हाथ रखे हुए हैं।

 

हाल ही में आमिर खान की भतीजी जायन मारी खान मिसेज सीरियल से डेब्यू किया है।इरा खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पूरा परिवार साथ में फिल्म देखता नजर आ रहा है। फोटो में आमिर सूट पहनकर तैयार बैठे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन