1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन है ये ब्लॉगर, जो हुबहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती है

जानिए कौन है ये ब्लॉगर, जो हुबहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती है

 Published : Feb 26, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 02:21 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखने वाली ये मुस्लिम ब्लॉगर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

Aamna Imran Aishwarya Rai Doppelganger photos and videos goes viral - India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह हुबहू दिखती है ब्लॉगर आमना इमरान  Image Source : INSTAGRAM: AAMNA_IMRANN/AISHWARYARAIBACH

आपने कई बार मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के हमशक्ल की तस्वीरें देखी होंगी। इस समय सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की तरह हुबहू दिखने वाली एक मुस्लिम ब्यूटी ब्लॉगर चर्चा में छाई हुई है। इस ब्लॉगर का नाम आमना इमरान है। वो ना सिर्फ ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं, बल्कि उनकी कॉपी करने में भी माहिर हैं। 

आमना इमरान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारे वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें वो बिल्कुल ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह लग रही हैं। उन्हें देखकर एक बार आपका सिर भी चकरा जाएगा कि असली ऐश्वर्या कौन है। 

आमना ना सिर्फ ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं, बल्कि उनकी अच्छी तरह से कॉपी भी कर लेती हैं। उन्होंने ऐश के कई डायलॉग्स और गानों पर लिप्सिंग की है। 

कौन हैं आमना इमरान?

आमना इमरान पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वो एक ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2,350 फॉलोअर्स हैं, लेकिन वो इस वक्त चर्चा में आ गई हैं और इंटरनेट पर उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन