1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना ने गुपचुप की सगाई, जीत चुकी हैं 'खतरों के खिलाड़ी' ट्रॉफी

बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना ने गुपचुप की सगाई, जीत चुकी हैं 'खतरों के खिलाड़ी' ट्रॉफी

 Published : Mar 17, 2019 07:58 am IST,  Updated : Mar 17, 2019 07:58 am IST

बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2002 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' आपको तो याद ही होगी। अक्षय की इस एक्ट्रेस ने हाल ही में मॉरिशियस में सगाई कर ली है।  

आरती छावड़िया- India TV Hindi
आरती छावड़िया

बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2002 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' आपको तो याद ही होगी। अक्षय की इस एक्ट्रेस ने हाल ही में मॉरिशियस में सगाई कर ली है। बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना ने गुपचुप सगाई कर ली है। बॉलीवुड अभिनेत्री और 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 4 की विनर आरती छाबड़िया ने अपने बॉयफ्रेंड विशारद बीडेसी से सगाई कर ली है।

विशारद एक कर सलाहकार हैं और वो मॉरिशस में काम करते हैं। इनकी सगाई 11 मार्च को मॉरिशियस में हुई हैं। खबर है कि ये कपल अगले महीने ही शादी कर सकता है। शादी के बाद आरती और विशारद मुंबई में ही शिफ्ट होंगे। अपनी जॉब की वजह से विशारद को बहुत ही ट्रेवल करना पड़ता है इसलिए उन्हें मुंबई शिफ्ट होने से किसी भी तरह की दिक्कत नही है। विशारद वैसे मुंबईकर ही हैं, उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है।

स्पॉटबॉय से बातचीत में आरती ने कहा- कई बार हार मानने के बाद आखिरकार मुझे मेरा मिस्टर राइट मिल ही गया। मेरे परिवार ने मुझे अशीर्वाद दिया और यह विश्वास जताया कि मैंने अच्छा साथी चुना है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। हमनें 11 मार्च को मॉरीशस में सगाई कर ली।

आरती छावड़िया अपने मंगेतर के साथ
आरती छावड़िया अपने मंगेतर के साथ

'मैं खुश हूं कि हम भारत में रहेंगे। इसलिए मैं यहां अभिनेत्री-निर्देशक के रूप में अपना काम जारी रख सकती हूं, और परिवार और दोस्तों के करीब रह सकती हूं।' बता दें कि आरती ने आवारा पागल दीवाना, तुमसे अच्छा कौन है, राजा भैया, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, पार्टनर सहित दर्जनों फिल्मों में काम किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन