1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभय देओल की वेब सीरीज '1962 : द वॉर इन द हिल्स' 26 फरवरी को होगी रिलीज

अभय देओल की वेब सीरीज '1962 : द वॉर इन द हिल्स' 26 फरवरी को होगी रिलीज

 Published : Jan 26, 2021 10:07 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 10:07 pm IST

अभय देओल की वेब सीरीज '1962 : द वॉर इन द हिल्स' 26 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर उपलब्ध होगी।

1962 : द वॉर इन द हिल्स- India TV Hindi
1962 : द वॉर इन द हिल्स Image Source : INSTA- ABHAY DEOL

मुंबई: अभय देओल-स्टारर सीरीज '1962 : द वार इन द हिल्स', जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। उसे 26 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह सीरीज दर्शकों को एक अनकही कहानी बयान करने के लिए नवंबर 1962 में वापस ले जाएगी। अभय एक सेना प्रमुख की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक बटालियन का नेतृत्व करते हैं।

अभय ने कहा, "हमारे जवानों और योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए गणतंत्र दिवस से बेहतर और कोई अवसर नही हो सकता, जो हमारी 24 घंटे रक्षा करते हैं। श्रद्धांजलि के तौर पर, '1962 : द वॉर इन द हिल्स' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मुझे खुशी हो रही है।"

ये सीरीज 26 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर उपलब्ध होगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन