1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रीद में अभिषेक के को-स्टार अमित साध का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव

ब्रीद में अभिषेक के को-स्टार अमित साध का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव

 Published : Jul 13, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 04:15 pm IST

अभिनेता ने अपने 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के सह-कलाकार अभिषेक बच्चन के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद का टेस्ट कराने का फैसला किया था।

अमित साध का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव- India TV Hindi
अमित साध का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEKBACHCHAN/AMITSADH

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। अभिनेता ने अपने 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के सह-कलाकार अभिषेक बच्चन के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद खुद का टेस्ट कराने का फैसला किया था।

अभिनेता ने अपने वेरिफाइ़ड अकाउंट से सोमवार को घोषणा की, "आपकी प्रार्थनाओं और चिंताओं के लिए धन्यवाद। यह पहली बार है, जब मैं खुशी से कह सकता हूं कि मैं नेगेटिव हूं। इससे जूझ रहे सभी लोगों के लिए, मेरी ओर से प्रार्थना । ढेर सारा प्यार। एकजुटता ही एकमात्र ताकत है!"

गौरतलब है कि रविवार को अमित ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, "नमस्ते। आपकी चिंता और इच्छाओं के लिए सभी को धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। हालांकि, आज एहतियाती तौर पर कोविड -19 टेस्ट कराया जाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन