1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन को याद आया अक्षय कुमार के साथ वर्कआउट करना

अभिषेक बच्चन को याद आया अक्षय कुमार के साथ वर्कआउट करना

 Published : Jun 28, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 07:28 pm IST

अभिषेक के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ओटीटी शो 'ब्रीद इन द शैडो' में दिखाई देंगे। वह फिल्म 'बॉब बिस्वास' का भी हिस्सा हैं।

अभिषेक बच्चन को याद...- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन को याद आया अक्षय कुमार के साथ वर्कआउट करना Image Source : ABHISHEK BACHCHAN/ INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं और किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान वह यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके सह-कलाकार भी वर्कआउट करें। ऐसा ही वाकया अभिषेक बच्चन ने साझा किया है, जब वे हाउसफुल 3 की शूटिंग कर रहे थे तो किस तरह अक्षय उन्हें वर्कआउट करने के लिए कहते थे। फिल्म में रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, जैकलीन फर्नाडेज, लीजा हेडन, जैकी श्रॉफ और नरगिस फाकरी की भी खास भूमिकाएं थीं।

अभिषेक ने लिखा, "अक्षय हमेशा यह सुनिश्चित किया करते थे कि रितेश, बोमन और मैं जल्दी उठकर नाश्ता करने से पहले उनके साथ वर्कआउट करें.. आरडी, बॉम्जी और मैं यह सुनिश्चित किया करते कि हम उन सभी बर्न कैलोरी को दिन के दौरान खाने से वापस प्राप्त करेंगे।"

अभिषेक के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ओटीटी शो 'ब्रीद इन द शैडो' में दिखाई देंगे। वह फिल्म 'बॉब बिस्वास' का भी हिस्सा हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन