1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने दादी तेजी बच्चन को उनके बर्थडे पर किया याद, शेयर की तस्वीर

अभिषेक बच्चन ने दादी तेजी बच्चन को उनके बर्थडे पर किया याद, शेयर की तस्वीर

 Published : Aug 12, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 05:55 pm IST

अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दादी तेजी बच्चन को याद किया है। दादी की बर्थ एनिवर्सरी पर अभिषेक ने पोस्ट शेयर किया है।

abhishek bachchan and teji bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन और तेजी बच्चन Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN

अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर वापिस आ गए हैं। वह घर पर आराम कर रहे हैं। बुधवार को अभिषेक ने दादी तेजी बच्चन की तस्वीर शेयर की है और जन्मदिन की बधाई दी है। तेजी बच्चन 2007 में इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थीं। आज तेजी बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर अभिषेक ने उन्हें याद किया है।

अभिषेक ने दादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे दादी। मैं आपको मिस करता हूं। अभिषेक के इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- लवली। मुझे ब्लाउज का डिजाइन बहुत पसंद आया। मैं इसे कॉपी करुंगी।

अभिषेक ने अपने फैन्स को जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक के वीडियो शेयर करते हुए लिखा-शब्द कभी पर्याप्त नहीं होंगे। आप सभी को धन्यवाद। वीडियो में अभिषेक ने फैन्स के मैसेज के स्क्रीनशॉट लगाए हैं। वीडियो की शुरुआत एक मैसेज से होता है जिसमें अभिषेक ने सभी को आभार व्यक्त किया है।  मैं अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उनके सभी प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने फ़ीड्स पर बहुत सारी पोस्ट पढ़कर अभिभूत हूं। प्यार और आभार।

अभिषेक बच्चन ने कोरोना नेगेटिव आने पर एक केयर बोर्ड शेयर कर डिस्चार्ज होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा- "वादा, वादा होता है। आज दोपहर को मेरी कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मैंने पहले ही कहा था कि इसे मात दे दूंगा। मेरे और परिवार की सेहत की कामना करने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। नानावती अस्पताल के उन सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया। धन्यवाद।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन