1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग हुई पूरी

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग हुई पूरी

 Published : Dec 10, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 09:05 pm IST

अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अभिनीत 'बॉब बिस्वास' को कोलकाता में 43 दिनों तक फिल्माया गया।

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग हुई पूरी- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग हुई पूरी Image Source : TWITTER

कोलकाता: सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म 'बॉब बिस्वास' ने कोलकाता में बुधवार रात फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अभिनीत 'बॉब बिस्वास' को कोलकाता में 43 दिनों तक फिल्माया गया। बतौर निर्देशक अन्नपूर्णा घोष की यह पहली फीचर फिल्म है। उनकी पिछली लघुफिल्म को साल 2018 में प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया था।

'बॉब बिस्वास' के सेट से लीक हुईं अभिषेक बच्चन की फोटोज, लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल 

फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। टीम ने 23 नवंबर को अपने दूसरे शेड्यूल के साथ कोलकाता में फिर से शूटिंग शुरू की और 9 दिसंबर को पूरी कर ली। फिल्म की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पूरा ख्याल रखा गया। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा है, "एक बहुत खास फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग पूरी हो गई है। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी।"

फिल्म का निर्माण गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा ने किया है। इसे बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म अगले साल के मध्य तक रिलीज होने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन