1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना आलीशान घर, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर थे पड़ोसी

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना आलीशान घर, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर थे पड़ोसी

 Published : Aug 13, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 01:19 pm IST

अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ जलसा में रहते हैं। यहां पूरा बच्चन परिवार साथ में रहता है।

abhishek bachchan sells luxury apartment in mumbai price over 45 crore - India TV Hindi
अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे Image Source : INSTAGRAM: BACHCHAN

बॉलीवुड स्टार्स कोई भी काम करते हैं, वो चर्चा का विषय बन जाता है। फिर चाहे कोई नई फिल्म साइन करने की बात हो या फिर लुक की। इन हस्तियों के घर खरीदने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। एक तरफ बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने करोड़ों का लग्जीरियरस अपार्टमेंट खरीदा है तो दूसरी तरफ खबर आ रही है कि अभिषेक बच्चन ने अपना अपार्टमेंट बेच दिया है, वो किसी छोटे-मोटे अमाउंट में नहीं बल्कि 45.75 करोड़ में। 

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन का ये घर ओबेरॉय 360 में 37वें फ्लोर पर था। इसके एरिये की बात करें तो ये 7 हजार 527 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ था। उन्होंने इस घर को 8 साल पहले 41 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अब 45.75 करोड़ में बेच दिया है। इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट्स हैं। 

हालात सुधरने के बाद बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं अभिषेक बच्चन

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ जलसा में रहते हैं। यहां पूरा बच्चन परिवार साथ में रहता है। 

अभिषेक बच्चन आखिरी बार 'द बिग बुल' में नज़र आए थे। वो जल्द ही 'दसवीं' और 'बॉब बिस्वास' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन