1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने शेयर की पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ की पुरानी तस्वीर

अभिषेक बच्चन ने शेयर की पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ की पुरानी तस्वीर

 Published : May 16, 2020 08:00 am IST,  Updated : May 16, 2020 08:00 am IST

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ और पिता अमिताभ बच्चन के बात करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

Abhishek bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन ने शेयर की जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK BACHCHAN

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े हुए हैं। वह फैन्स के लिए अक्सर पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं वह पुरानी तस्वीरें शेयर करके उनसे जुड़े किस्से सुनाते हैं। हाल ही में अभिषेक ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं।

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में छोटे अभिषेक पिता अमिताभ के साथ खड़े हुए हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-आज भी उन दोनों को देखो।

अभिषेक बच्चन के इस फोटो पर जैकी श्रॉफ सहित कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया। इस फोटो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

अभिषेक ने कुछ समय पहले पिता अमिताभ के साथ अपनी पहली स्टेज परफार्मेंस का किस्सा शेयर किया था। फोटो में पिता-बेटे की जोड़ी स्टेज पर डांस करती नजर आ रही थी। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- एक्टर बनने के बाद मेरी पहली स्टेज परफार्मेंस। मैंने इसे अपने कूल पिता के साथ शेयर किया था। यह इवेंट दिसंबर 2004 में आई सुनाली में पीड़ितों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए किया गया था। इस सजंय दत्त ने ऑर्गनाइज किया था। इस इवेंट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग शामिल हुए थे। मैं उसी साल बाद में आईफा अवार्ड्स में एमस्टर्डम में डेब्यू स्टेज परफार्मेंस करने वाला था तो संजू सर को मना नहीं कर पाया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही अनुराग बासु की लूडो में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आदित्य राय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन