1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान के बर्थडे पर छोटे भाई अबराम ने दिया प्यारा सा कार्ड

सुहाना खान के बर्थडे पर छोटे भाई अबराम ने दिया प्यारा सा कार्ड

 Published : May 23, 2020 09:50 pm IST,  Updated : May 23, 2020 09:57 pm IST

सुहाना ने अपने छोटे भाई अबराम द्वारा बनाए गए जन्मदिन के कार्ड की तस्वीर भी साझा की।

सुहाना खान के बर्थडे...- India TV Hindi
सुहाना खान के बर्थडे पर छोटे भाई अबराम ने दिया प्यारा सा कार्ड Image Source : INSTAGRAM/SUHANAKHAN2

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी  सुहाना खान ने एक दिन पहले अपना 20वां जन्मदिन मनाया और अब सोशल मीडिया पर सुहाना ने गुलाब की और अपने छोटे भाई अबराम द्वारा बनाए गए जन्मदिन के कार्ड की तस्वीर भी साझा की। सुहाना ने गुलाब की और अपने छोटे भाई अबराम द्वारा बनाए गए जन्मदिन के कार्ड की तस्वीर भी साझा की। अबराम ने कार्ड पर लिखा है, "तुम दुनिया की सबसे अच्छी बहन हो।"

सुहाना खान का पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM -SUHANA KHANसुहाना खान का पोस्ट

अबरान ने बहन सुहाना को दिया कार्ड
Image Source : INSTAGRAM -SUHANA KHANअबरान ने बहन सुहाना को दिया कार्ड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 22 मई को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे सहित कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने अपना जन्मदिन कैसे मनाया। चूंकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इसलिए उन्हें घर पर ही अपना जन्मदिन मनाना पड़ा। 

सुहाना खान ने स्टेटस में अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें वो व्हाइट और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले गाउन में नज़र आ रही हैं। इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने घर की छत पर फोटोशूट कराया है। 

सुहाना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मैं अब 20 की हूं..।'

अनन्या पांडे ने भी सुहाना के बर्थडे पर उनके साथ फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने बचपन की भी फोटो पोस्ट की। अनन्या ने बताया कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड को बहुत मिस कर रही हैं।

सुहाना खान के बर्थडे पर अनन्या पांडे का पोस्ट, कहा- मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं...

इससे पहले गौरी खान ने भी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की थी। इसमें सुहाना नो मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इससे पहले सुहाना खान की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो अपनी मां की पुरानी ड्रेस में नज़र आई थीं।

जब सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ये ब्लैक पोल्का ड्रेस, लगी बेहद खूबसूरत

सुहाना ने लॉकडाउन में भी बेली डांस करना नहीं छोड़ा। उन्होंने इसका नया तरीका खोज निकाला है। सुहाना ने इंस्टा पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। 

सुहाना खान लॉकडाउन में ले रही हैं ऑनलाइन बेली डांस क्लासेस, तस्वीरें हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन