1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अबराम खान ने पैपराजी को तस्वीरें खींचने से किया मना, आराध्या बच्चन की पार्टी के बाहर हुए नाराज

अबराम खान ने पैपराजी को तस्वीरें खींचने से किया मना, आराध्या बच्चन की पार्टी के बाहर हुए नाराज

 Published : Nov 19, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 07:34 pm IST

आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी से निकलते समय अबराम खान पैपराजी पर नाराज हो गए और उन्हें तस्वीरें ना खींचने के लिए कहा।

Aryan Khan, Abram Khan, Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Aryan Khan, Abram Khan, Shah Rukh Khan Image Source : INSTAGRAM

स्टार किड्स की तस्वीरें लेने का कल्चर आजकल बहुत बढ़ गया है। तैमूर अली खान, अबराम खान, आराध्या बच्चन, इनाया नॉमी खेमू सभी इसका शिकार होते हैं। कई स्टार इस पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अब लग रहा है कि स्टार किड्स को भी यह अब पसंद नहीं आ रहा है। हाल ही में अबराम पैपराजी पर भड़कते नजर आए।

अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। इसमें अबराम भी पहुंचे थे। जब अबराम पार्टी से बाहर निकल रहे थे, तब पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। तब अबराम ने गुस्से में कहा- ''नो पिक्चर्स।''

आराध्या की बर्थडे पार्टी में अबराम के अलावा, अक्षय कुमार की बेटी नितारा, ऐशा देओल अपने पति भरत तखतानी और बेटी राध्या, नीलम कोठारी अपनी बेटी के साथ, फराह खान अपने बेटे के साथ, गोल्डी बहल अपने बेटे के साथ, शिल्पा शेट्टी अपने बेटे के साथ पहुंची थीं।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अबराम मुझे शाहरुख का पिता समझते हैं और उन्हें इस बात की हैरानी है कि मैं उनके घर क्यों नहीं रहता।

शाहरुख के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। इसके अलावा शाहरुख के पास अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' भी है।

Also Read:

इन दोनों में कौन हैं रियल अनुष्का शर्मा? मैडम तुसाद में लगा ऐसा स्टेच्यू पहचानना हुआ मुश्किल

'2.0' के बाद 'इंडियन 2' में शंकर के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार? अजय देवगन को किया रिप्लेस!

विवादों में घिरी रणवीर-दीपिका की शादी, आनंद कारज सेरेमनी में नियमों के उल्लंघन का आरोप

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन