1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन्हें अबराम ने फिर दिलाई पापा शाहरुख खान की DDLJ की याद, रिक्रिएट किया ये सीन, देखें मजेदार वीडियो

नन्हें अबराम ने फिर दिलाई पापा शाहरुख खान की DDLJ की याद, रिक्रिएट किया ये सीन, देखें मजेदार वीडियो

 Published : Jul 05, 2018 01:14 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 01:14 pm IST

शाहरुख खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े हैं। इस हॉलीडे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन अब किंग खान और गौरी खान के लाडले बेटे अबराम का एक वीडियो सामने आया है।

Abram- India TV Hindi
Abram

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग खत्म परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल पड़े हैं। इस हॉलीडे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन अब किंग खान और गौरी खान के लाडले बेटे अबराम का एक वीडियो सामने आया है, इससे नन्हें अबराम ने शाहरुख खान की वर्ष 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' की यादों को ताजा कर दिया है। हालांकि इस वीडियो में किंग खान के नवाब अबराम का चेहरा तो साफ दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उनकी आवाज समझ में आ रही है।

बता दें कि यह वहीं डीडीएलजे का वहीं फेमस सीन है जिसमें शाहरुख खान कबूतरों को दाना डालते हैं। इस वीडियो को शाहरुख खान के फैन पेज पर पोस्ट किया गया है। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो की तुलना शाहरुख की फिल्म के इसी सीन के साथ की जा रही है। बता दें कि अबराम को अक्सर पिता किंग खान के साथ देखा जाता है।

चाहे फिल्म का सेट हो या कोई इवेंट शाहरुख अपने लाडले के साथ वक्त बिताने के लिए उन्हें ज्यादातर अपने साथ ले जाते हैं। बता दें कि अबराम बेशक अभी सिर्फ 5 साल के हैं, लेकिन उन्होंने अपनी क्यूटनेस से एक लंबी फैन लिस्ट तैयार कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन