1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oscar 2021: विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर बनीं ऑस्कर कमेटी की सदस्य

Oscar 2021: विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर बनीं ऑस्कर कमेटी की सदस्य

 Written By: PTI
 Published : Jul 02, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 02:59 pm IST

इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है।

academy 2021 ekta kapoor vidya balan shobha kapoor will vote for Oscars- India TV Hindi
ऑस्कर 2021: विद्या बालन, एकता कपूर और शोभा कपूर बनीं ऑस्कर कमेटी की सदस्य  Image Source : INSTAGRAM: EKTARKAPOOR/VIDYABALAN

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर उन 395 नए सदस्यों में शामिल हैं जिन्हे इस साल ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एन्ड साइंसेज’ द्वारा आमंत्रित किया गया है। अमेरिका की यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार देती है। 

एकेडमी की वेबसाइट के अनुसार, इस सूची में 50 देशों के कलाकारों और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने फिल्मों में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है। अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म “शेरनी” में हाल में नजर आई बालन ने 2021 की सूची में जगह बनाई है जिसमें हॉलीवुड के जेनेट जैक्सन, रॉबर्ट पैटिंसन, एचईआर, हेनरी गोल्डिंग और ईजा गोंजालेज शामिल हैं। 

निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर भी इस सूची में नए सदस्यों के रूप में शामिल हैं। 

एकेडमी की ओर से कहा गया कि 2021 की सूची में 46 प्रतिशत महिलाएं, 39 प्रतिशत कम प्रतिनिधित्व वाले समुदाय के लोग और 53 प्रतिशत ऐसे लोग शामिल हैं जो दुनिया के 49 देशों के हैं। भारतीय फिल्म उद्योग के ए आर रहमान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान तथा निर्माता आदित्य चोपड़ा और गुनीत मोंगा पहले से ही एकेडमी के सदस्य हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन