1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

 Published : Nov 28, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 12:53 pm IST

अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया।

race 3- India TV Hindi
race 3

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। फिल्म में काम कर रहे एक्टर और मॉडल साकिब सलीम रविवार को जख्मी हो गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई है। खबरों के मुताबिक साकिब के हाथ में दो टांके भी लगाने पड़े हैं। महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। साकिब सलमान खान के साथ स्टंट सीन कर रहे थे। उस वक्त कुछ ऐसा हुआ कि साकिब जख्मी हो गए। सलमान ने तुरंत डॉक्टर को कॉल किया, अब साकिब ठीक हैं। 

साकिब सलीम कुरैशी का जन्म राजधानी दिल्ली में 8 अप्रैल 1988 को हुआ। वह अभी 29 साल के हैं। साकिब हुमा कुरैश के भाई हैं। वो क्रिकेटर भी रह चुके हैं, उन्होंने स्टेट लेवल पर कुछ मैच भी खेले हैं। साकिब सलीम ने साल 2011 में फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साकिब ने ‘मेरे डैड की मारूति’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘हवा हवाई’ और ‘ढि‍शूम’ जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

सलमान खान की यह फिल्म 2018 में ईद के मौके पर रिलीज होनी है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इसमें सलमान और साकिब के अलावा बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस और डेजी शाह जैसे सितारे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन