1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

 Published : Sep 29, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 09:01 pm IST

पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है वहीं परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।

Akshat Utkarsh death case, Akshat Utkarsh suicide, Akshat Utkarsh death news, sneha, अक्षत उत्कर्ष- India TV Hindi
Akshat Utkarsh death case Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई: मुंबई फिल्म जगत में संघर्ष कर रहे एक्टर अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 26 साल के अक्षत 27 सितंबर को अंधेरी में मौजूद फ्लैट में मृत पाए गए। उनकी रूम पार्टरन स्नेहा चौहान ने इस निधन की जानकारी एक्टर के परिवार को दी है। सिकंदरपुर में अक्षत का अंतिम संस्कार किया गया। उनके चाचा विक्रांत किशोर ने इसे हत्या का मामला बताया है।  जहां पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी बताया है वहीं अक्षत के चाचा विक्रांत किशोर का आरोप है कि ये मर्डर का मामला है। चाचा ने अक्षत की रूम पार्टनर स्नेहा पर आरोप लगयाा है।

 सुशांत केस: सतीश मानशिंदे ने सुनवाई के दौरान लिया सारा-श्रद्धा का नाम

चाचा का आरोप है कि अक्षत 6.2 फीट लंबा था और उतना लंबा आदमी उस कमरे में खुदकुशी नहीं कर सकता, उनका आरोप है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें, अक्षत मुंबई के अंधेरी वेस्ट, गोकुल बिल्डिंग में रहते थे, उनके साथ उनकी लिव इन पार्टनर स्नेहा चौहान भी रहती थी। पिता ने कहा कि उसने 27 सितंबर को रात 9 बजे कॉल किया तो उस वक्त हम सभी श्रीकृष्णा देख रहे थे उसने कुछ बात करने को कहा तो हमने उससे थोड़ी देर में कॉल करने को कहा और जब हमने बाद में कॉल किया तो उसका जवाब नहीं आया, थोड़ी देर बाद स्नेहा ने कॉल करके खुदकुशी की जानकारी दी।

हाथरस गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अभिषेक बच्चन समेत इन सितारों ने किया ट्वीट

अक्षत उत्कर्ष अपने एकलौता बेटा था और 2018 से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे। पिछले 6 महीने से वो गर्लफ्रेंड के साथ रहते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन