1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के साथ फिर से अभिनय करना चाहते हैं अभिनेता अक्षय खन्ना

श्रीदेवी के साथ फिर से अभिनय करना चाहते हैं अभिनेता अक्षय खन्ना

 Published : Jul 15, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 06:35 pm IST

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा कि वह 'मॉम' की सह-कलाकार श्रीदेवी के साथ वह एक-बार फिर काम करना चाहते हैं।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय खन्ना हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘मॉम’ में अभिनय करते नजर आए थे। इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा कि वह 'मॉम' की सह-कलाकार श्रीदेवी के साथ वह एक-बार फिर काम करना चाहते हैं। श्रीदेवी के बारे में अक्षय ने कहा, "वह शानदार हैं और वह किसी भी अन्य कलाकार जैसा व्यवहार करती हैं। उनकी तरफ से कोई दबाव नहीं है। उनके साथ काम करना बेहतरीन रहा।"

पिता विनोद खन्ना को सुपरस्टार नहीं मानते अक्षय खन्ना

यह पूछे जाने पर कि क्या वह उनके साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "हां, जरूर अगर मुझे वह मौका दें तो।"

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर द्वारा निर्मित 'मॉम' को दर्शकों और आलोचकों से अच्छी सराहना प्राप्त हुई है और इससे अक्षय अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसी चलेगी। कोई नहीं कह सकता, लेकिन मुझे इतना पता था कि लोगों का इस पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और यह संतुष्टिदायक है।"

पिता की मौत पर अक्षय की उदासी भावुक कर देगी आपको

रवि उदयवर द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाया गया है कि मां बच्चों की खातिर कहां तक जा सकती है।

इसमें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

(इनपुट आईएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन