1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता की मौत पर अक्षय खन्ना की उदासी, भावुक कर देंगी तस्वीरें

पिता की मौत पर अक्षय खन्ना की उदासी, भावुक कर देंगी तस्वीरें

 Published : Apr 29, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 02:18 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हुआ है। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के हरकिशन अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हुआ है। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के हरकिशन अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

विनोद की मौत से जहां उनके फैंस उदास हैं वहीं उनका परिवार भी शोक में डूबा हुआ है। विनोद खन्ना चार बच्चों के पिता थे, जिसमें से अभिनेता अक्षय खन्ना सबसे बड़े हैं।

पिता की मौत से अक्षय को गहरा सदमा लगा है। उनकी हालत को बयान ये तस्वीरें देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

विनोद खन्ना की दो शादियां हुईं, पहली शादी 1971 में गीतांजलि से हुई थी। गीतांजलि से दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ओशो के अनुनायी बनने के बाद परिवार से दूरी बन गई और उनकी पहली शादी टूट गई, फिर उन्होंने 1990 में कविता से शादी की, दूसरी शादी से उनके एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी, जिसमें वह नकारात्मक भूमिका में दिखे थे। कई फिल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक का किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म 'हम तुम और वो आई'। विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार वर्ली में हुआ, जहां बड़ी तादाद में बॉलीवुड से जुड़े लोग पहुंचे हुए थे।

स्लाइड में देखिए अक्षय खन्ना और उनके परिवार की भावुक कर देने वाली कुछ तस्वीरे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन