1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: विनोद खन्ना को कंधा देने पहुंचे बॉलीवुड के कई कलाकार

PICS: विनोद खन्ना को कंधा देने पहुंचे बॉलीवुड के कई कलाकार

 Published : Apr 29, 2017 11:21 am IST,  Updated : Apr 29, 2017 11:22 am IST

दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 70 साल के अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

VINOD WALL- India TV Hindi
VINOD WALL

मुंबई: दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 70 साल के अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

31 मार्च को विनोद खन्ना को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे राहुल खन्ना ने जानकारी दी थी कि उनके शरीर में पानी की कमी होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, साथ ही उन्होंने और अस्पताल ने कहा था कि विनोद खन्ना को जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। लेकिन गुरुवार को आई उनके निधन की खबर नें सभी को चौंका दिया है। बता दें कि विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में 141 फिल्मों में किया था।

अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गुलज़ार, दीया मिर्जा, अर्जुन रामपाल जैसे कई सितारे विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

तस्वीरों में देखिए अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन