1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रांची जाकर धोनी और साक्षी से मिले अभिनेता अनुपम खेर, MSD की बेटी जीवा को कहा फुल एंटरटेनर

रांची जाकर धोनी और साक्षी से मिले अभिनेता अनुपम खेर, MSD की बेटी जीवा को कहा फुल एंटरटेनर

 Published : Oct 03, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 08:07 pm IST

अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म 'रांची डायरीज' के प्रचार के सिलसिले में फिलहाल रांची में हैं।

MS DHONI ANUPAM KHER SAKSHI - India TV Hindi
MS DHONI ANUPAM KHER SAKSHI

रांची: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा (2) बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'रांची डायरीज' के प्रचार के सिलसिले में फिलहाल रांची में हैं, जहां वह विकेटकीपर-बल्लेबाज (महेंद्र सिंह धोनी) के घर भी गए। अनुपम ने साल 2016 की बायोपिक फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाया था।

अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम ने ट्वीट किया, "प्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद। आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है।"

उन्होंने कहा, "साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन