1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर जीशू सेनगुप्ता बनेंगे 'कुंवारा बाप', जानिए क्या है मामला

एक्टर जीशू सेनगुप्ता बनेंगे 'कुंवारा बाप', जानिए क्या है मामला

 Published : Apr 22, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 04:21 pm IST

जीशू सेनगुप्ता अपने चाहनेवालों के लिए एक गुड न्यूज़ लेकर आ रहें हैं और तो और खुशखबरी भी ऐसी हैं कि सुनकर होश उड़ जायेंगे। 

जीशू सेनगुप्ता- India TV Hindi
जीशू सेनगुप्ता Image Source : PR

फिल्म शकुंतला देवी, मणिकर्णिका और मर्दानी 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में धमाकेदार किरदार करनेवाले और बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार जीशू सेनगुप्ता अपने चाहनेवालों के लिए एक गुड न्यूज़ लेकर आ रहें हैं और तो और खुशखबरी भी ऐसी हैं कि सुनकर होश उड़ जायेंगे। जी हां,एक्टर जीशू सेनगुप्ता कुंवारे पापा बनने वाले हैं। सरोगेसी के जरिए जीशू के आंगन में दो बच्चों की किलकारी गूंजेगी, मगर आपको बता दें कि ये उनकी रील लाइफ में होने जा रहा हैं। विंडो प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ’बाबा बेबी ओ’ में जीशू सेनगुप्ता एक पावरफुल रोल निभाते नजर आएंगे। 

पिछले साल प्रोड्यूसर नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने इस फिल्म का एक प्यारा सा पोस्टर लांच कर दर्शकों को जानकारी दे दी और उसके बाद दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी की कैसी होगी इसके आगे की कहानी। उस वक्त एक्टर जीशू ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। 

फिलहाल जीशू सेनगुप्ता अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए कह रहे हैं कि ''इस फिल्म की कहानी बड़ी ही अनोखी हैं। मैंने इस तरह का किरदार इसके पहले कभी नहीं किया हैं। छोटे बच्चों के साथ काम करना, मेरे लिए सबसे सुखद अनुभव रहा हैं, क्योंकि उनके साथ काम करके मुझे बेहद खुशी और सकारात्मकता मिली है। मैंने एक साल बाद बंगाली फिल्म में काम किया हैं, मेरे लिए ये बहुत अच्छा अनुभव रहा है। उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा।''

डायरेक्टर अरित्रा मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक कुंवारे अकेले बाप, और उसके जुड़वा बच्चों की परवरिश में आ रही उतार चढ़ाव और संघर्ष को दर्शाती हैं, फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में बंगाल में शुरू हुई और अप्रैल में कोरोना को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल को पूरा किया गया।

फिल्म की प्रोड्यूसर नंदिता रॉय कहती हैं कि " जीशू सेनगुप्ता इस फिल्म के लिए एक उपयुक्त पसंद हैं और जिस तरह से उन्होंने ये किरदार किया हैं वो वाकई काबिले तारीफ हैं। राइटर जिनिया ने फिल्म को बड़े ही रोचक अंदाज में लिखा हैं। उम्मीद है कि फिल्म सुनहरे पर्दे पर कमाल करेगी। "

ये भी पढ़ें-

अब टीवी कलाकार शांतनु माहेश्वरी भी हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

'डांस दीवाने 3' के जज राघव जुयाल को भी हुआ कोरोना, धर्मेश येलांडे हो चुके हैं संक्रमित

Radhe: Your Most Wanted Bhai Trailer Out: खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन