1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमाल आर खान (KRK) को हुआ पेट का कैंसर, ट्वीट करके कहा- मेरे पास सिर्फ 1-2 साल का वक्त

कमाल आर खान (KRK) को हुआ पेट का कैंसर, ट्वीट करके कहा- मेरे पास सिर्फ 1-2 साल का वक्त

 Published : Apr 04, 2018 12:00 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 12:11 pm IST

एक्टर ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।

कमाल आर खान- India TV Hindi
कमाल आर खान

नई दिल्ली: अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। केआरके ने अपने ट्विटर पर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए अपनी बीमारी का खुलासा किया है। कमाल ने लिखा है कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।

कमाल आर खान ने ये प्रेस रिलीज कॉपी KRKBOXOFFICE नाम के वेरिफाईड अकाउंट पर शेयर की है। इस प्रेस रिलीज में कमाल ने बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी आखिरी इच्छा और ख्वाहिशें भी बताई है। कमाल आर खान ने अपनी प्रेस रिलीज अपनी दो ख्वाहिशों के बारे में बताते हुए लिखा है- ‘मैं एक निर्माता के तौर पर ए ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था, दूसरा मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता था। अब मैं अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारूंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करें या प्यार करें।’

कमाल आर खान हमेशा विवादों में रहते हैं। कभी एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणियां करने की वजह से तो कभी मूवी रिव्यू की वजह से वो ट्रोल होते रहते हैं। आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स को रिवील करने की वजह से केआरके का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड हो गया था।

इससे पहले अजय देवगन की फिल्म शिवाय का खराब रिव्यू देने की वजह से भी उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन