1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपना ट्विटर अकाउंट बचाने के लिए अब पीएम मोदी का सहारा लेंगे कमाल आर खान

अपना ट्विटर अकाउंट बचाने के लिए अब पीएम मोदी का सहारा लेंगे कमाल आर खान

 Published : Nov 30, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 02:42 pm IST

केआरके ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिसके बाद उन्हें लगता है कि उनका अकाउंट बंद नहीं होगा।

krk modi twitter - India TV Hindi
krk modi twitter

नई दिल्ली: खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान यानी केआरके आजकल काफी परेशान चल रहे हैं। परेशान हो भी क्यों न... एक के बाद एक करके उनके सारे ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जा रहे हैं। पहले आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की क्लाइमेक्स बताने की वजह से अकाउंट बंद हुआ था और फिर सलमान पर ट्वीट करके। अब केआरके ने इसका सॉल्यूशन निकाल लिया है। केआरके ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिसके बाद उन्हें लगता है कि उनका अकाउंट बंद नहीं होगा। अपने तीसरे अकाउंट से केआरके ने ट्वीट करके बताया है कि इसके लिए अब वो देश के प्रधानमंत्री मोदी का सहारा लेंगे।

दरअसल केआरके के किसी फैन ने उन्हें सलाह दी है कि अगर वो डीपी में नरेंद्र मोदी की फोटो लगा ले तो उनका अकाउंट बंद नहीं होगा। केआरके ने इस पर एक पोल भी कराया था। अब एक ट्वीट करके केआरके ने कहा है- मैं इस सलाह पर जल्द अमल करूंगा और अपनी डीपी में पीएम मोदी की तस्वीर लगा लूंगा।

केआरके को लगता है वो ऐसा करके बच जाएंगे। लेकिन मिस्टर केआरके अगर आप इसी तरह के पोस्ट करते रहे तो आपका यह अकाउंट भी जल्द ही बंद हो जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन