1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता कमल हासन कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हैं आइसोलेट

अभिनेता कमल हासन कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हैं आइसोलेट

 Published : Nov 22, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 11:40 pm IST

यूएस ट्रिप से लौटने के बाद मशहूर अभिनेता कमल हासन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दी।

Kamal Haasan - India TV Hindi
Kamal Haasan  Image Source : INSTAGRAM/KAMAL HAASAN

Highlights

  • अभिनेता कमल हासन कोरोना पॉजिटिव
  • यूएस ट्रिप से लौटने के बाद हल्की खांसी आई जिसके बाद टेस्ट करवाया

मशहूर अभिनेता कमल हासन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने ट्वीट करके दी। कमल हासन ने ट्वीट किया- 'यूएस ट्रिप से लौटने के बाद हल्की सी खांसी हुई। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मैं इस वक्त अस्पताल में आइसोलेट हूं। इस बात को आप सब समझें कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सभी सुरक्षित रहें।' 

साउथ एक्टर्स कमल हासन और सूर्या ने कृषि कानून वापस होने पर कहा- किसानों की 'जीत'

इससे पहले अभिनेता ने कृषि कानून की वापसी पर ट्वीट किया था जो कि खूब चर्चा में रहा था। कमल हासन ने अपने इस ट्वीट में तीनों कृषि कानूनों की वापसी का स्वागत करते हुए कहा था कि किसानों से अहिंसक संघर्ष के जरिए जीत हासिल की है। इसके साथ ही ये भी जिक्र किया था कि कैसे उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने इन कानूनों का कड़ा विरोध किया था। 

कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के First Look ने 24 घंटे में 1 करोड़ व्यूज को किया पार

आपको बता दें, कमल हासन से पहले कई सितारे कोराना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन