1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने खरीदी हार्ले डेविडसन, फोटो शेयर कर दी जानकारी

राजकुमार राव ने खरीदी हार्ले डेविडसन, फोटो शेयर कर दी जानकारी

 Published : Oct 16, 2019 12:22 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 12:52 pm IST

एक्टर राजकुमार राव को हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हुए देखा गया। बाइक चलाते हुए राजकुमार राव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

राजकुमार राव- India TV Hindi
राजकुमार राव

एक्टर राजकुमार राव को हार्ले डेविडसन बाइक चलाते हुए देखा गया। बाइक चलाते हुए राजकुमार राव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्त्री, शाहिद, ओमेर्टा और सिटीलाइट्स जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले राजकुमार राव ने हाल ही में 'ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन फैट बॉब' बाइक खरीदी है। अपनी इस नई बाइक के साथ राजकुमार राव ने फोटो शेयर किया है। साथ ही इस फोटो के साथ राजकुमार राव ने प्यारा सा कैप्शन लिखा- 'राजकुमार राव को ब्रैंड न्यू हार्ले डेविडसन की ढेर सारी बधाइयां। सेवेन आइलैंड हार्ले डेविडसन का परिवार में बहुत-बहुत स्वागत है।'

बता दें कि राजकुमार बाइक के साथ काफी कैजुएल लुक में नजर आए उन्होंने सिर्फ टीशर्ट और ट्रैक पैंट्स पहना था। साथ ही उन्होंने यैलो गॉगल्स भी लगाए थे। बता दें कि हार्ले डेविडसन फैट बॉब की ऑन रोड कीमत 16.5 लाख है वही इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 14.69 लाख है। राजकुमार राव का यह मॉडल 'ऑल ब्लैक' मॉडल है।

बिग बॉस 13: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स?

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही फिल्म मेड इन चाइना में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राव के साथ मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव, सुमीत व्यास और अमायरा दस्तूर जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं वही फिल्म का डायरेक्शन मिखिल मुसाले ने किया है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर  अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 के भिड़ंत होगी।

Marriage Aniversary: शादी के 7 साल बाद भी सैफ-करीना हैं बॉलीवुड के बेस्ट कपल, देखिए 'रॉयल कपल' की खूबसूरत तस्वीरें

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई के लिए अजीबोगरीब शब्द का किया इस्तेमाल, भड़के फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन