1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर की जंग जीतने के बाद संजय दत्त रवाना हुए दुबई, सोनू निगम ने शेयर की तस्वीरें

कैंसर की जंग जीतने के बाद संजय दत्त रवाना हुए दुबई, सोनू निगम ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Oct 30, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 07:32 pm IST

कैंसर की जंग जीतने के बाद अभिनेता संजय दत्त अब सिंगर सोनू निगम के साथ दुबई रवाना हो गए हैं।

Sonu Nigam and Sanjay Dutt- India TV Hindi
Sonu Nigam and Sanjay Dutt Image Source : FACEBOOK/SONU NIGAM

मशहूर एक्टर संजय दत्त अब कैंसर फ्री हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने अपना लुक भी बदल लिया है। कैंसर की जंग जीतने के बाद अभिनेता अब सिंगर सोनू निगम के साथ दुबई रवाना हो गए हैं। इस खास ट्रिप की तस्वीरें सोनू निगम ने फेसबुक पर शेयर की हैं। 

सोनू निगम ने लिखा- 'गॉगल्स और शिफू, हमारे दो पपीज..अब दोनों दुबई में रहते हैं। लंबे समय से मेरे साथ जुड़े हुए मेरे ड्राइवर मुन्ना मुजनाबीन, मैं और संजू भाई इस ट्रिप पर एक साथ हैं। इन्हें ऐसे शाइन करके देखकर बहुत खुशी हुई। मेरे भाई हरीश वसवानी की सासू मां सोनी हेमनानी भी हमारे साथ हैं। इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें, मुझे पता है कि मैं पोस्ट करने में रेगुलर नहीं हूं...'

संजय दत्त ने बदला अपना लुक, बाल और दाढ़ी को दिया ब्लॉन्ड कलर

ये सभी तस्वीरें प्लेन के अंदर की हैं। जिसमें सोनू और संजय दोनों ही मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी सोनू संजय दत्त के कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं तो कभी सोनू निगम संजय दत्त के साथ सेल्फी ले रहे हैं। तस्वीरों में सोनू निगम के भाई की सासू मां भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में संजय दत्त को सेहतमंद देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। इसके साथ ही लगातार कमेंट करके उनके सुहाने सफर की कामना कर रहे हैं।

ये तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में हैं क्योंकि इनमें संजय दत्त अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के इस लुक की तस्वीरें 29 अक्टूबर के एक पोस्ट के बाद सुर्खियों में हैं। ये पोस्ट अभिनेता के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने किया था। जिसमें उनके साथ संजय दत्त नजर आए थे। संजय दत्त के ब्लॉन्ड हेयर लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

आपको बता दें, संजय दत्त ने हाल ही में बताया था कि वो कैंसर फ्री हो गए हैं। संजय दत्त ने एक लंबे से पोस्ट में इस बात की जानकारी दी थी। संजय ने लिखा था- ''पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल थे, भगवान कठिन लड़ाई कठिन योद्धाओं को ही देता है। और आज मेरे बच्चों के जन्मदिन पर मैं खुश हूं कि इस युद्ध को जीत गया हूं और उन्हें सबसे अच्छा गिफ्ट दे रहा हूं।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन