1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर तेजस डी पर्वतकार का हुआ निधन, को-स्टार सत्यजीत दुबे ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर तेजस डी पर्वतकार का हुआ निधन, को-स्टार सत्यजीत दुबे ने दी श्रद्धांजलि

 Published : Jun 24, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 09:18 pm IST

एक्टर तेजस डी पर्वतकार का निधन हो गया है। प्रस्थानम एक्टर सत्यजीत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

tejas d parvatkar- India TV Hindi
तेजस डी पर्वतकार Image Source : INSTAGRAM/SATYAJEETDUBEY

साल 2020 बॉलीवुड के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। इस साल में अभी तक कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। अब एक और एक्टर तेजस डी पर्वतकार इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। बॉलीवु़ड एक्टर सत्यजीत दुबे ने सोसल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

तेजस डी पर्वतकार की फोटो शेयर करते हुए सत्यजीत दुबे ने लिखा- आज एक और को-स्टार/ दोस्त तेजस डी पर्वतकार खो दिया। एक सौम्य आत्मा, एक व्यक्ति जो लगातार साहित्य के लिए अपने प्यार और अपनी पूर्व कहानियों के बारे में बात करता था, नाटकों और सिनेमाघरों के बारे में, पीएल देशपांडे (एक मराठी लेखक और अभिनेता) का एक बड़ा प्रशंसक। मुंबई डायरीज के सेट पर उनसे मुलाकात की, जो अभी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ नहीं हुई है। हम सभी सेट पर बने 'एक्टर्स लाउंज' नामक इस कमरे में बैठते थे क्योंकि वैन थोड़ी दूर हुआ करती थीं ... और धीरे से आवाज आती थी, 'दुबे साहब, अभी शॉट में टाइम है, चलों चाय सुट्टा ब्रेक लेते हैं।' तुम्हारी याद आएगी, भाई। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

satyajeet dubey instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SATYAJEETDUBEYसत्यजीत दुबे इंस्टाग्राम स्टोरी

तेजस डी पर्वतकार निखिल आडवाणी की वेब सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। इसमें मोहित रैना, टीना देसाई और कोणना सेन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन