1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री गरिमा यागनिक करेंगी मनोज वाजपेयी के साथ फिल्म 'साइलेंस' से बॉलीवुड में डेब्यू

अभिनेत्री गरिमा यागनिक करेंगी मनोज वाजपेयी के साथ फिल्म 'साइलेंस' से बॉलीवुड में डेब्यू

 Published : Mar 24, 2021 02:38 pm IST,  Updated : Mar 24, 2021 02:38 pm IST

अभिनेता गरिमा याग्निक, मनोज वाजपेयी के साथ 'साइलेंस… कैन यू हियर इट' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। जी5 पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म में प्राची देसाई और अर्जुन माथुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

GARIMA YAGNIK- India TV Hindi
'साइलेंस... कैन यू हियर इट' का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/MANOJ BAJPAYEE, GARIMA YAGNIK

बॉलीवुड गायक और अभिनेता गरिमा याग्निक, मनोज वाजपेयी के साथ 'साइलेंस… कैन यू हियर इट' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। जी5 पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म में प्राची देसाई और अर्जुन माथुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। गरिमा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और 'थोडा एडजस्ट प्लीज', 'शॉकर' जैसी सीरीज में काम किया है। उन्होंने 'करें क्या', 'नैना बरसे क्यों' और 'मेहरबानी' जैसे सोलो गाने गाए हैं। वह बचपन से ही सिंगिंग और एक्टिंग कर रही हैं और उनकी शॉर्ट फिल्म "पंजाब" को भी कान फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था।

'साइलेंस… कैन यू हियर इट’, में गरिमा, 'किया' नाम के एक किरदार को निभाती हुई नजर आएंगी, जो कनाडा से अपने दोस्त की रहस्यमयी मौत की एक दुखद घटना के दुर्भाग्यपूर्ण समय में पहुंचती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए गरिमा ने साझा किया, “यह फिल्म निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह मेरी पहली फीचर फिल्म है और मैं 'व्होडइनिट' शैली का बहुत बड़ी फैन हूं। मैं पहली फिल्म के साथ शानदार कंटेंट का हिस्सा बनने जा रही हूं। मुझे खुशी है मुझे ऐसे कलाकारों के साथ अपनी फिल्मी जर्नी शुरू करने का सौभाग्य मिला।"

‘साइलेंस… कैन यू हियर इट’ एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जो एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी का पता लगाती है। इसका प्रीमियर 26 मार्च को जी5 पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन