1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

 Written By: PTI
 Published : Sep 23, 2021 12:25 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 06:50 pm IST

गहना वशिष्ठ पर अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए महिलाओं को धमकी देने, मजबूर करने और रुपये देकर लुभाने का आरोप है।

Actress Gehana Vasisth gets relief in pornography case Supreme Court stays arrest latest news in hin- India TV Hindi
पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मिली राहत Image Source : INSTA: GEHANA_VASISTH

उच्चतम न्यायालय ने अश्लील फिल्मों से जुड़े एक मामले की आरोपी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को बीते बुधवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया और उन्हें जांच मे सहयोग करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एस़ के. कौल और बी. आर. गवई की पीठ ने इस बात का जिक्र किया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है तथा वशिष्ठ को अग्रिम जमानत देने से मना करने के बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली अभिनेत्री की याचिका पर महाराष्ट्र सकरार को नोटिस जारी किया। 

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि गहना वशिष्ठ की ओर से पेश हुए वकील ने यह दलील दी है कि यह समान प्रकृति की तीसरी प्राथमिकी है और अभिनेत्री जमानत मिलने से पहले प्रथम दो प्राथमिकियों को लेकर 133 दिनों तक हिरासत में रह चुकी हैं। 

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी का पोस्ट वायरल, लिखा- तूफान के बाद इंद्रधनुष

पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाए। इस बीच, याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाए, लेकिन वह जांच में सहयोग करेगी।’’ 

गहना वशिष्ठ पर अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए महिलाओं को धमकी देने, मजबूर करने और रुपये देकर लुभाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म गिरोह मामले में कई लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा, एक प्राथमिकी में आरोपी हैं और उन्हें सोमवार को जमानत मिली थी। उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन