1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने सेब काटने के लिए अपनाई निंजा तकनीक, यूजर्स ने कर डाला ट्रोल

काजोल ने सेब काटने के लिए अपनाई निंजा तकनीक, यूजर्स ने कर डाला ट्रोल

 Published : Apr 27, 2021 11:29 am IST,  Updated : Apr 27, 2021 11:30 am IST

काजोल ने सेब काटने के लिए उसे हवा में उछाला औऱ निंजा स्टाइल में उसके दो टुकड़े कर दिए। लेकिन लगता है उनके इस अंदाज से उनके फैंस के भी दिल के दो टुकड़े हो गए।

kajol video- India TV Hindi
kajol video Image Source : INSTAGRAM/KAJOL

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल यूं तो हमेशा इंस्टाग्राम पर नयी नयी चीजें पोस्ट करती रहती हैं लेकिन इस बार उनके एक इंस्टा पोस्ट ने यूजर्स को नाराज कर डाला है। जी हां, बात हो रही है काजोल के एक वीडियो की, इसमें काजोल सेब को हवा में उछाल कर चाकू से काटने का स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को जब काजोल ने इंस्टा पर डाला तो उन्होंने कैप्शन में लिखा - मूड।

इस वीडियो पर कई तरह के रिक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों को काजोल का स्ंटट अच्छा लगा है तो कुछ लोगों ने काजोल को इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं करने के लिए कहा है। दरअसल कई लोगों ने इस वीडियो को भोजन का अपमान करने का तरीका करार दिया है। 

यूजर कह रहे हैं कि जहां लोग भूख से मर रहे हैं वहां खाने के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट नहीं करने चाहिए। वहीं कई यूजर कह रहे हैं कि इस तरह के भोजन का अपमान करने वाले वीडियोज को प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। 

काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो समय समय पर अपने डांस स्टाइल, अपने फनी मूमेंट्स की फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वो फन लविंग हैं और समाज की केयर के लिए भी समय समय पर काम करती है। लेकिन लगता है कि उनके फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया है इसलिए इस पर कई रिएक्शन इस तरह के हैं जिनसे लगता है कि लोगों को काजोल का ये फन मूमेंट पसंद नहीं आया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन