1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्पाई एंटरटेनर ‘मिसेज अंडरकवर’ में नजर आएंगी राधिका आप्टे, शेयर किया फर्स्ट लुक

स्पाई एंटरटेनर ‘मिसेज अंडरकवर’ में नजर आएंगी राधिका आप्टे, शेयर किया फर्स्ट लुक

 Published : Mar 28, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 04:23 pm IST

‘इंदु की जवानी’ फिल्म का निर्देशन करने वाले अबीर सेनगुप्ता इस फिल्म के साथ निर्माता के रूप में करियर की नई पारी शुरू कर रहे हैं।

Radhika Apte - India TV Hindi
राधिका आप्टे  Image Source : INSTAGRAM/RADHIKAOFFICIAL

अभिनेत्री राधिका आप्टे ‘मिसेज अंडरकवर’ फिल्म में जासूस का किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की। ‘इंदु की जवानी’ फिल्म का निर्देशन करने वाले अबीर सेनगुप्ता इस फिल्म के साथ निर्माता के रूप में करियर की नई पारी शुरू कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के साथ लेखक-निर्माता अनुश्री मेहता निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में आप्टे के साथ अभिनेता सुमीत व्यास नजर आएंगे। 

The Kapil Sharma Show: मई में वापसी करेगा कपिल शर्मा का शो, कृष्णा अभिषेक ने किया कंफर्म

आप्टे ने कहा कि मेहता ने जब इस फिल्म की पटकथा के साथ उनसे संपर्क किया तो वह इस कहानी के ‘नयापन’ से बेहद प्रभावित हुईं। फिल्म के पोस्टर में वह ‘एक घरेलू महिला के रूप में बंदूक के साथ नजर’ आईं। 

एक्ट्रेस श्रिया का दावा, बोलीं- सुना है हीरो की सैलरी के बराबर होता है पूरी फिल्म का बजट

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा,‘‘हम सभी फिल्म का भाव पोस्टर के जरिए दिखाना चाहते थे और मैं यह कहना चाहूंगी कि हमने ऐसा किया भी। मैं अब इस इंतजार में हूं कि दर्शक इस फिल्म के बारे में क्या कहते हैं।’’मेहता ने कहा कि दर्शकों के बीच फिल्म का पहला लुक जारी करना ‘स्वप्निल’ अनुभव था। 

(इनपुट-आईएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन