1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने अपना ट्विटर अकाउंट किया प्राइवेट

ऋचा चड्ढा ने अपना ट्विटर अकाउंट किया प्राइवेट

 Published : Jul 25, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 07:41 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना ट्विटर अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। उन्होंने ऐसा करने के पीछे कारण भी बताया है।

richa chadha- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा Image Source : INSTAGRAM/THERICHACHADHA

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर अकाउंट की सेटिंग्स को प्राइवेट में बदल दिया है। इस फैसले के पीछे अभिनेत्री ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया है। ऋचा ने अपने वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट ऋचा चड्ढा से शनिवार को खुलासा किया कि उन्होंने क्यों अपने अकाउंट की सेंटिग प्राइवेट की। उन्होंने ऐसा इसिलए किया, क्योंकि वह माइंडलेस स्क्रोलिंग पर कम समय बिताना चाहती हैं।

उन्होंने पोस्ट किया, "मैं अपने अकाउंट को प्राइवेट करने जा रही हूं। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि यह प्लेटफॉर्म टॉक्सिक है( अब दुनिया भी टॉक्सिक है तब अब क्या करें)। मैं यहां मदद करने, समर्थन करने, प्रोत्साहित करने, सिर्फ जोक समझने के लिए हूं, लेकिन मेरे पास एक समय सीमा है और इस माइंडलेस स्क्रॉलिंग में बहुत अधिक समय लगता है!"

अभिनेत्री ने अपने मोबाइल फोन से एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिससे पता चलता है कि वर्तमान में उनका प्रतिदिन सोशल मीडिया का समय 4 घंटे 14 मिनट है। उनका साप्ताहिक कुल 29 घंटे और 40 मिनट समय है, जिसमें से 19 घंटे और 49 मिनट सोशल नेटवकिर्ंग पर और 9 घंटे विशेष रूप से ट्विटर पर बिताए गए हैं!

richa chadha twitter
Image Source : TWITTER/RICHACHADHAऋचा चड्ढा ट्विटर स्क्रीनशॉट

वहीं उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, "सुख और समृद्धि के लिए सबसे अच्छा मंत्र है अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करना।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन