1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने पूरी की फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीर

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने पूरी की फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग, सेट से शेयर की ये तस्वीर

 Published : Dec 28, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 08:31 pm IST

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपनी अगली फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग पूरी कर ली है।

 Aditi Rao Hydari- India TV Hindi
  Aditi Rao Hydari Image Source : INSTAGRAM/ADITI RAO HYDARI

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपनी अगली फिल्म 'हे सिनामिका' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें दलकुर सलमान और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी हैं। अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक बृंदा गोपाल संग नजर आ रही हैं। तस्वीर में ये दोनों कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं।

अदिति ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है-'बृंदा मास्टर को सब इतना ज्यादा प्यार करते हैं, इसकी एक वजह है। कोरियोग्राफर, निर्देशक, बेटी, बहन, दोस्त, पत्नी, मां और सबसे बढ़कर वह एक बेहतर इंसान हैं। अपने शॉट के मिलने तक वह आपको नहीं छोड़ती है। आप जैसी हैं, वैस बने रहने के लिए आपको शुक्रिया और इसलिए भी धन्यवाद, क्योंकि आपने मुझे चुना है। लव यू बृंदा मास्टर। शूटिंग पूरी हुई।'

ग्लासगो में सोनम कपूर ने शुरू की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' की शूटिंग, खुद पोस्ट कर दी जानकारी

यह मशहूर कोरियोग्राफर बृंदा गोपाल के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म है, जिसमें के भाग्यराज, सुहासिनी मणिरत्नम और खुशबू सुंदर जैसे कलाकार भी हैं। 

इससे पहले अदिति ने क्रिसमस पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अदिति काले रंग की ड्रेस के साथ गले में लाल रंग के रिबन का बो बनाया हुआ है। तस्वीर में अदिति क्रिसमस ट्री के नीचे बैठी हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'अभी तक क्रिसमस ट्री के नीचे बैठी हुई हूं, उम्मीद करती हूं कि परिवार अपना तोहफा नोटिस कर लेगा।'

'हे सिनामिका' फिल्म के अलावा अदिति की झोली में एक और फिल्म है। इस फिल्म में अदिति के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले शेयर किया गया था। लुक की बात करें तो तस्वीर में जॉन अब्राहम पूरे पंजाबी लुक में दिखाई दे रह तो अदिति राव हैदरी भी सिर पर दुपट्टा ओढे सिंपल अवतार में हैं। इस मूवी में बॉर्डर पार की लव स्टोरी दिखाई गई है। इन दोनों के साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नीना गुप्ता भी नजर आएंगी।  

(इनपुट/आईएएनएस )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन