1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा के बाद अब सुरवीन चावला ने भी गुपचुप रचाई शादी

अनुष्का शर्मा के बाद अब सुरवीन चावला ने भी गुपचुप रचाई शादी

 Published : Dec 27, 2017 08:11 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 08:16 pm IST

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने इटली में गुपचुप शादी रचाई, इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। लेकिन अब इन दोनों के बाद एक और अदाकारा चोरी-छिपे शादी रचाने...

Surveen Chawla- India TV Hindi
Surveen Chawla

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने इटली में गुपचुप शादी रचाई, इसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इसमें फिल्मी इंडस्ट्री और खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन अब इन दोनों के बाद एक और अदाकारा चोरी-छिपे शादी रचाने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, हाल ही खबर आई है कि एक और बॉलीवुड अदाकारा गुपचुप शादी कर ली है। दरअसल यहां हम अभिनेत्री सुरवीन चावला के बारे में बात कर रहे हैं। उनकी शादी का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर से हुआ है। 'हेट स्टोरी 2' में मुख्य किरदार निभाने वालीं सुरवीन लंबे वक्त से अक्षय ठक्कर नाम के शख्स को डेट कर रही थीं।

अब खबर आई है कि वह अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है। इसमें वह अक्षय के साथ लॉन्ग डिस्टेंस पोज देती हुई दिख रही हैं। इसके साथ सुरवीन ने कैप्शन में लिखा, "और एक एक्सट्रा ऑर्डिनरी लाइफ के बीच, प्यार ने हमें परियों सी कहानी दे दी।" इसके साथ उन्होंने लिखा, "#Married #Bliss #EternalLove, हमें अपना प्यार और आशिर्वाद दीजिए" एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सुरवीन 2 साल पहले ही अक्षय से शादी कर चुकी थीं।

खबरों के अनुसार वह 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए अक्षय से मिली थीं, और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। गौरतलब है कि सुरवीन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में 'कहीं तो होगा' में नजर आई थीं। इसके बाद वह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन