1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. विरुष्का के रिसेप्शन में इन अभिनेत्रियों के आउटफिट्स का रहा जलवा, देखे आपकी फेवरेट एक्सट्रेस ने क्या पहना

विरुष्का के रिसेप्शन में इन अभिनेत्रियों के आउटफिट्स का रहा जलवा, देखे आपकी फेवरेट एक्सट्रेस ने क्या पहना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2017 04:45 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 04:45 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में सभी की नजरें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर थीं। लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेस थी जिनके ऊपर सभी की निगाहें रह गई। देखे आपकी फेवरेट एक्ट्रेस से क्या पहना...

virushka reception- India TV Hindi
virushka reception

नई दिल्ली: कल मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मुंबई के 'द सेंट रेजिस' होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।

रिसेप्शन में अनुष्का स्लीवलेस चोली और लहंगे में नजर आईं सब्यसाची से डिजायन किया तो वहीं विराट क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ नेवी ब्लू कोट में दिखे। जिसे राघवेंद्र राठौर ने डियायन किया था। 

वहीं इस पार्टी में सिनेमा और क्रिकेट जगत के कई लोगों से शिरकत की। इस मौके में अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, श्रीदेवी, करन जौहर, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, कंगना रनोट, सचिन तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर्स इस रिसेप्शन के मेहमान बने।

इससे पहले दोनों ने पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में रखा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली समेत रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे थे। बता दें कि दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

अगली स्लाइड में देखे तस्वीरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल