1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आखिर क्यों सर्दियों के सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर भाप लेना है जरूरी

आखिर क्यों सर्दियों के सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर भाप लेना है जरूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 05:44 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 05:44 pm IST

सर्दियों के सीजन में अपने स्किन का रखना है खास ख्याल तो घर में भाप लेना न भूलें

winter beauty tips- India TV Hindi
winter beauty tips

नई दिल्ली: सर्दियों के सीजन में आपको अपने स्किन का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। इस सीजन में ड्राई स्किन होने के साथ-साथ स्किन रफ-फटे की शिकायत होती है। ऐसे में आपको भाप थेरेपी की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस थेरेपी से न केवल इन परेशानियों से आप छुटकारा पा सकते हैं बल्कि आप ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

भाप थेरेपी के लिए सबसे पहले आप किसी बर्तन में कम से कम 5 ग्लास पानी डालें। इसके बाद तौलिए तो ओढ़कर भाप लें। ऐसा कम से कम सप्ताह में 2 से 3 बार करने से आपकी सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाएगी।

आप विंटर सीजन में सप्ताह में 2 से 3 बार भी भाप लेती हैं तो इसका फायदा आपको 15 दिन के अंदर दिखने लगेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी आप भाप लेते हैं, उससे पहले आप अपने चेहरे पर किसी भी क्रिम या किसी दूसरी चीज जैसे मलाई, दूध से अच्छी तरह से मसाज करें फिर भाप ले। ये सब करने के बाद आप अपने चेहरे पर एक अलग सा निखार देखेंगे।

यहां भी पढें:

अगली स्लाइड में पढ़ें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल