1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में फटी एड़ियों से सिर्फ एक रात में पाएं निजात, वो भी 3 Step में

सर्दियों में फटी एड़ियों से सिर्फ एक रात में पाएं निजात, वो भी 3 Step में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 04:16 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 11:20 am IST

अगर आप भी दर्द भरी फटी एड़ियों से हर साल परेशान होते है, तो हम आपको ऐसा घरेलू उपाय बता रहे है। जिससे आप बिना पैसे खर्च आसानी से कोमल एड़ियां पा सकते है। इन 3 स्टेप को अजमाकर पाएं सॉफ्ट एड़िया

crack heel- India TV Hindi
crack heel

नई दिल्ली: सर्दी के मौसम में हवा सर्द चलती है। जिसके कारण हमारे शरीर की नमी खत्म हो जाती है। जिसके लिए हम मॉश्चराइजर का यूज करते है।  लेकिन एड़ियों में लगाना भूल जाते है। हाथ-पैर और शरीर के अन्य भाग का तो हम खूब ध्यान देते है, लेकिन कई बार अपनी एड़ियों का ध्यान नहीं दे पाते है। जिसके कारण वह फट जाती है।

एड़ियां रुखी होने के कारण फट जाकी है। जिसमें फंगस, खुजली, दर्द आदि की समस्या हो जाती है। जिसके लिए हम डॉक्टर, पार्लर आदि का चक्कर लगाते है।

अगर आप भी दर्द भरी फटी एड़ियों से हर साल परेशान होते है, तो हम आपको ऐसा घरेलू उपाय बता रहे है। जिससे आप बिना पैसे खर्च आसानी से कोमल एड़ियां पा सकते है। इन 3 स्टेप को अजमाकर पाएं सॉफ्ट एड़िया।

STEP 1: गर्म पानी से ट्रिटमेंट

  • गुनगुना पानी
  • 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा
  • साफ करने के लिए पत्थर
  • 2 चम्मच नमक

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी डालें और उसमें बेकिंग सोड़ा और नमक डाल दें। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें अपने पैर डाल दें। कम से कम 15 मिनट रहने के बाद पत्थर से अपने पैरों को धीरे-धीरें रगड़कर साफ करें। इससे आपके पैर और एड़ियों की डेड स्किन निकल जाएगी।

STEP 2: स्क्रब

  • 2 चम्मच ऑयल
  • शुगर

एक बड़ा बाउल लेकर उसमें ऑयल और शुगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें अपने पैर और एड़ियों में कम से कम 5 मिनट रगड़े। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें तीसरे स्टेप के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल