1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' के बाद साउथ से आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, जानिए, '2.0' और 'साहो' से जुड़ी दिलचस्प बातें

'बाहुबली 2' के बाद साउथ से आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, जानिए, '2.0' और 'साहो' से जुड़ी दिलचस्प बातें

 Published : Jun 30, 2017 10:50 am IST,  Updated : Jun 30, 2017 10:55 am IST

‘बाहुबली 2’ के बाद दर्शकों को एक बार फिर बड़ी फिल्में टॉलीवुड से ही मिलने वाली है, एक साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की '2.0 ' है वहीं दूसरी बाहुबली स्टार प्रभास की 'साहो' है।

saaho- India TV Hindi
saaho

नई दिल्ली: ‘बाहुबली 2’ के बाद दर्शकों को एक बार फिर बड़ी फिल्में टॉलीवुड से ही मिलने वाली है, एक साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की '2.0 ' है वहीं दूसरी बाहुबली स्टार प्रभास की 'साहो' है। 2.0 में जहां रजनीकांत और अक्षय जैसे दो सुपरस्टार एक फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं, वहीं साहो में बाहुबली की सुपरहिट जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी फिर से एक साथ आ रहे हैं।​

बॉलीवुड से लिए गए हैं दोनों फिल्मों के विलेन

robot saaho
robot saaho

साहो और 2.0 में एक चीज कॉमन है, दोनों ही फिल्मों के विलेन बॉलीवुड के और हीरो साउथ के हैं। 2.0 में जहां अक्षय कुमार विलेन के अवतार में नजर आएंगे वहीं साहो में बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।

​रोबोट 2 में कौए नहीं एलियन का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

2.0 का अनोखा प्रमोशन

रजनीकांत और अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 2.0 के लिए प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। इसके लिए एक बड़ा सा हॉट बैलून उड़ाया गया है, जिसमें फिल्म का नाम लिखा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि बैलून को कैसे हवा में उड़ाया गया है। अक्षय और रजनीकांत का इस तरह फिल्म का प्रमोशन करना काबिल-ए-तारीफ है।

सोनम कपूर बनने वाली थीं साहो की हीरोइन

साहो की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए पहले सोनम कपूर को लेने का मन फिल्ममेकर्स बना रहे थे। सोनम से फिल्ममेकर्स ने मुलाकात भी की और फिल्म के बारे में बताया। सोनम रेडी भी हो गईं। लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में खबर आई कि इस फिल्म में बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी ही लीड रोल में होंगी।

प्रभास ने सुझाया था अनुष्का शेट्टी का नाम

prabhas anushka
Image Source : PTIprabhas anushka

वैसे भी प्रभास और अनुष्का में गहरी दोस्ती है। खबरें तो ये भी है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, और साहो के लिए प्रभास ने ही अनुष्का शेट्टी का नाम सुझाया था। फिल्म मेकर्स भी प्रभास को नाराज नहीं करना चाहते थे और उन्हें भी बाहुबली 2 की हिट जोड़ी को फिल्म में लेने में अपना फायदा दिखा। इसलिए सोनम कपूर इस फिल्म का हिस्सा बनते-बनते रह गईं।

​रिलीज से पहले ही की 2.0 ने इतनी कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन