1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल बेचारा' के बाद विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्म बनी

'दिल बेचारा' के बाद विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्म बनी

 Published : Aug 14, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 06:14 pm IST

जहां सबसे ज्यादा पसंद की गई ओटीपी फिल्मों में नंबर वन पर दिल बेचारा है वहीं दूसरे नंबर पर 31 जुलाई को रिलीज होने वाली विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी है।

 शकुंतला देवी ओटीटी पर सबसे पसंद की गई फिल्म बनी- India TV Hindi
 शकुंतला देवी ओटीटी पर सबसे पसंद की गई फिल्म बनी Image Source : INSTAGRAM/VIDYABALAN

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर कमाल कर दिया है, विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा अभिनीत और अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है। पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा हॉटस्टार पर रिलीज हुई, उसके बाद विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी  अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 

जहां सबसे ज्यादा पसंद की गई ओटीपी फिल्मों में नंबर वन पर दिल बेचारा है वहीं दूसरे नंबर पर 31 जुलाई को रिलीज होने वाली विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी है। ओरमैक्स मीडिया ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। 

फिल्म में सभी कलाकार विद्या के साथ जीशू सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा ​​और अमित साध शामिल हैं, सभी कलाकारों के काम को खूब सराहना मिली। फिल्म अभी भी ट्रेंड कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन